No: 146/2022/01/09 Dated: Jan, 27 2022

विभागीय समीक्षा बैठकों के संबंध में

उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को पूर्वान्ह में समयसीमा (T/L) बैठक का आयोजन किया जाता है। जिला स्तर पर विभागों के मध्य समन्वय की दृष्टि से ये बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के लिए आवश्यक है कि वह समयसीमा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। 

निर्देशानुसार अनुरोध है कि सोमवार को पूर्वान्ह में आप अपने स्तर से विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन न करें ताकि यह अधिकारी अपनी जिला स्तरीय साप्ताहिक बैठक में उपस्थित रहें।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular