No: 201/आर-1100949/2023/ब-1/चार Dated: Feb, 08 2024

वर्ष 2023-24 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान पर चर्चा बाबत - 08/02/2024

वर्ष 2023-24 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थापन दिनांक 08.02.2024 को विधान सभा में किया गया है। उपस्थापन के पश्चात् दिनांक 09.02.2024 को चर्चा होना संभावित है।

2. संसदीय कार्य नियमावली के अनुसार विभागीय अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिवों को मांगों पर सामान्य चर्चा के दौरान अधिकारी दीर्घा में उपस्थित रहना चाहिए।

अतः दिनांक 09.02.2024 को विधान सभा द्वारा उस दिन की कार्यसूची के अनुसार दिए गए समय पर चर्चा के दौरान आपके विभाग के वर्ष 2023-24 के द्वितीय अनुपूरक अनुमान के प्रस्तावों के विषय में तत्कालिक रूप से जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अधिकारी दीर्घा में उपस्थित रहने का कष्ट करें।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular