No: एफ 7-42/2012/आ.प्र./एक Dated: Feb, 01 2023

विकास यात्राओं के दौरान जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में

उपर्युक्त विषयान्तर्गत सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 19-61/2021/1/4, दिनांक 15.01.2023, संशोधन दिनांक 18 जनवरी, 2023 एवं संशोधन दिनांक 19 जनवरी 2023 द्वारा राज्य शासन द्वारा दिनांक 05 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक समस्त ग्रामों एवं शहरी वार्डों में विकास यात्राओं का प्रदेश व्यापी आयोजन किया जायेगा । 

अतः निर्देशानुसार अनुरोध है कि इस दौरान अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों तथा विमुक्त, घुमंतु तथा अर्द्ध घुमंतु जनजाति के व्यक्तियों के लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों विशेष कर बच्चों का सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने का कष्ट करें । 

यह विशेष अभियान दिनांक 05 फरवरी 2023 संत रविदास जयंती से प्रारंभ होगा।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular