No: 1049/1423/2020/1/3 Dated: Dec, 08 2020

विषय:- अनुकंपा नियुक्ति के निर्देश दिनांक 29/9/2014 में शिथिलता प्रदान करने एवं कडिका 6.5 को विलोपित करने बाबत। 

संदर्भ:- इस विभाग का परिपत्र क्रमांक सी-3-12/2013/1/3 दिनांक 29 सितम्बर, 2014 

विषयान्तर्गत कृपया इस विभाग के संदर्भित परिपत्र का अवलोकन करे, जिसकी कंडिका 6.5 में निम्नानुसार प्रावधान किया गया है: 

"दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा तथा कम्प्यूटर टायपिंग दक्षता प्रमाण पत्र परीक्षा मान्यता प्राप्त संस्था से उत्तीर्ण किए जाने हेत 3 वर्ष का समय दिया जावेगा। तीन वर्ष में भी वांछित परीक्षाएं उत्तीर्ण न करने पर संबंधित कर्मचारी द्वारा परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के प्रयासों और टायपिंग क्षमता जो अर्जित की गई हो, को देखते हुए नियोक्ता अधिकारी द्वारा एक वर्ष की अवधि और बढाई जा सकती है। इस अवधि के व्यतीत होने पर भी संबंधित कर्मचारी द्वारा वांछित परीक्षाएं उत्तीर्ण न करने पर उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकेगी।" 

2. उक्त कंडिका में उल्लेखित प्रावधान के तहत विगत 02 वर्षों में कितने कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई है, से संबंधित जानकारी संलग्न प्रपत्र में कृपया एक सप्ताह के अन्दर इस विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें। 

 

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular