No: 146/R-815/2011 Dated: Feb, 01 2023

केन्द्रीय बजट 2023-24 के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में संभावित बैठक हेतु जानकारी उपलब्ध कराये जाने बाबत्

माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्रीजी द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2023 को केन्द्रीय बजट 2023-24 प्रस्तुत किया जा चुका है। केन्द्रीय बजट से मध्यप्रदेश शासन को केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं केन्द्र क्षेत्रीय योजनाओं अन्तर्गत प्राप्त होने वाली राशि के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 04 फरवरी 2023 को बैठक संभावित है। अतः निम्न बिन्दुओं में से प्रत्येक पर 01 स्लाईड (एरियल यूनिक फॉन्ट में सॉफ्ट कॉपी में पी.पी.टी) ई-मेल आई.डी. rk.thakur78@mp.gov.in एवं

rupesh.pathwar@mp.gov.in पर दिनांक 03/02/2023 अपरान्ह 03:00 बजे तक उपलब्ध कराने का अनुरोध है:-

1. वर्तमान में संचालित केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं केन्द्र क्षेत्रीय योजनाओं अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में निरन्तर होने पर भारत सरकार से कुल संभावित प्राप्तियां।

2. वित्तीय वर्ष 2023-24 से प्रारंभ होने वाली नवीन केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं नवीन केन्द्र क्षेत्रीय योजनाओं अन्तर्गत भारत सरकार से कुल संभावित प्राप्तियां ।

संलग्न :- केन्द्रीय बजट 2023-24 की योजनाओं की सूची।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular