No: 1151/1603480/2023/1/3 Dated: Sep, 25 2023

सेवा भर्ती नियमों को अद्यतन किये जाने हेतु संशोधन के प्रस्‍ताव चेकलिस्‍ट की जानकारी के साथ उपलब्‍ध कराए जाने बाबत्

संदर्भ:- इस विभाग का परिपत्र क्रमांक सी. 3-5-98-3-1 दिनांक 4 मार्च, 1998 एवं क्रमांक.172/2070/2011/3/1 दिनांक 25.01.2012.

प्राय: यह देखा गया है कि विभागों से भर्ती नियमों को अद्यतन करने हेतु संशोधन प्रस्ताव इस विभाग में प्राप्त होते हैं वे अपूर्ण होते हैं एवं उनके परीक्षण में कठिनाई आती है। 

अतः निर्देशानुसार निवेदन है कि जो संशोधन के प्रस्ताव इस विभाग को भेजें, उसका समुचित परीक्षण किया जाकर संलग्न प्रपत्र (चेकलिस्ट) में जानकारी, तुलनात्मक चार्ट संशोधन का प्रारूप तथा प्रस्तावित संशोधन के पूर्व की स्थिति में भर्ती नियम की अद्यतन प्रति इस विभाग को भेजी जाये, यदि उक्त प्रपत्र में संबंधित जानकारी नहीं दी जाती है तो प्रकरणों पर विचार नहीं किया जायेगा।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular