No: 10540 Dated: Jun, 28 2022

राज्य सरकार के अंतर्गत नियुक्ति के लिए भारत के निवासियों द्वारा देश के अंदर / बाहर अवस्थित संस्थानों से प्राप्त की उपाधियों / डिग्रियों की मान्यता के संबंध में

शिक्षक नियोजन के क्रम में बिहार के निवासी कतिपय आवेदकों द्वारा नेपाल के शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रदत्त डिग्री/उपाधि नियोजन इकाईयों में समर्पित किया गया है। उक्त संदर्भ में बिहार सरकार के स्तर से कोई निर्णय संसूचित नहीं होने के फलस्वरूप नियोजन इकाईयों से प्राप्त रेफरेन्स के आलोक में इस संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध शिक्षा विभाग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग से किया गया है। परन्तु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संदर्भ में कोई स्पष्ट निर्णय अब तक संसूचित नहीं है। 

2. वर्णित स्थिति में किसी विदेशी राष्ट्र (नेपाल सहित) के शैक्षणिक संस्थानों से निर्गत प्रमाण-पत्रों/डिग्री को बिहार सरकार के अधीन नियुक्तियों में मान्यता/समकक्षता प्रदान किये जाने के संदर्भ में निर्णय लिये जाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन था।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular