No: 1/1/ 14/0001 / 2020-जीएडी-7 (1) Dated: May, 05 2020

म.प्र.मंत्रालय में चरणबद्ध रूप से कार्यालयीन कार्य प्रारंभ करने के संबंध में (दिनांक 05/05/2020)

उपरोक्त विषयान्तर्गत संदर्भित पत्र दिनांक 29.04.2020 का अवलोकन करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा दिनांक 30 अप्रैल, 2020 से मंत्रालय में चरणबद्ध रूप से कार्यालयीन कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। म.प्र. सचिवालयीन (मंत्रालयीन) कर्मचारी संघ द्वारा जानकारी में लाया गया है कि कई कर्मचारी कोविड-19 के कारण लाकडाउन के समय सुविधाओं के अभाव में अपने गृहनगर चले गये थे, लोक परिवहन के अभाव मे उपस्थित नहीं हो सकते, पूर्व में अवकाश लेकर मुख्यालय से बाहर गये जो लौट नहीं पाये हैं, आदि ऐसे कर्मचारियों की पूर्ण जानकारी सहित सूची बनायी जावे तथा इन्हे कार्यालय में उपस्थित रहने के रोस्टर में शामिल नहीं किया जावे। इन कर्मचारियों से (Work Form Home) घर में कार्य करने की नीति के अन्तर्गत उपस्थिति एवं कार्य लिया जा सकता है।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular