No: 488/सा.प्र.वि./कोविड/2020 Dated: May, 20 2020

मध्यप्रदेश शासन

सामान्य प्रशासन विभाग 

मंत्रालय 

वल्लभ भवन, भोपाल

क्रमांक 488/सा.प्र.वि./कोविड/2020 भोपाल, दिनांक 20, मई 2020

प्रति,

      अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव

      मध्यप्रदेश शासन,

      समस्त विभागाध्यक्ष, 

      मध्यप्रदेश।

विषय:- मंत्रालय एवं अन्य राज्य स्तरीय कार्यालयों में चरणबद्ध रूप से कार्यालयीन  कार्य प्रारंभ करने के संबंध में।

संदर्भ:-1. सामान्य प्रशासन विभाग का परिपत्र दिनांक 29/04/2020 

2. गृह विभाग का पत्र क्रमांक 164/2020/सी-2 दिनांक 18/05/2020  

--0--

उपरोक्त विषयांतर्गत विभाग के संदर्भित पत्र के माध्यम से मंत्रालय एवं अन्य राज्य स्तरीय विभागाध्यक्ष कार्यालयों में चरणबद्ध रूप से कार्यालयीन कार्य प्रारम्भ करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। 

उक्त परिपत्र में आंशिक रूप से संशोधन करते हुए अब, गृह विभाग के संदर्भित पत्र से जारी किए गए निर्देशानुसार रेड जोन में स्थित निजी तथा शासकीय कार्यालयों में 50 प्रतिशत तक की सीमा तक कर्मचारी उपस्थित हो सकेंगे। अधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी। शेष निर्देश यथावत रहेंगे। 

(विनोद कुमार)

अपर मुख्य सचिव 

मध्यप्रदेश शासन

सामान्य प्रशासन विभाग

Full Document

Recent Circular