No: F-1/1/2/0007/2021 Dated: Apr, 29 2023

मुख्‍यमंत्री सचिवालय के लिए मीडिया सलाहकार का एक पद निर्मित किए जाने हेतु

 

इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 28.12.2022 को श्री आई.सी.सी. केसरी (सेवानिवृत्त भा.प्र.से.) को मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर, कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से मान. मुख्यमंत्री जी के वर्तमान कार्यकाल अथवा अन्य व्यवस्था होने तक, (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है। जिसके पालन मे श्री केसरी व्दारा दिनांक 29.12.2022 को मुख्य मंत्री कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया गया। 

2. राज्य शासन, एतद्द्वारा श्री केसरी (सेवानिवृत्त भाप्रसे) को मीडिया सलाहकार कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक 29.12.2022 से मान मुख्यमंत्रीजी के वर्तमान कार्यकाल अथवा अन्य आदेश (जो भी पहले हो), तक के लिए मीडिया सलाहकार का 01 पद गैर-संवर्गीय गैर-सचिवालयीन रूपये 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये) में निर्मित किया जाता है । 

3. उक्त पद पर होने वाला व्यय "मांग संख्या-1 सामान्य प्रशासन - बजट शीर्ष - 2052 - सचिवालय - सामान्य सेवाएं - 090- सचिवालय (4327) - सचिवालय - 11 वेतन भत्ते के अंतर्गत विकलनीय होगा । 

4. यह स्वीकृति वित्त विभाग की टीप यू. ओ क्रमांक - 382 / 474 / 2023 / वित्त / नियम / चार दिनांक 28.02.2023 से प्राप्त सहमति के आधार पर जारी की गयी है।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular