राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानान्तरण नीति - 2026
No: GAD/4/0001/2026-GAD-9-01 Dated: May, 22 2026
राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानान्तरण नीति - 2026
राज्य शासन द्वारा राज्य एवं जिला स्तर के लिए निम्नानुसार स्थानान्तरण नीति निर्धारित की जाती है:-
1. यह स्थानान्तरण नीति मध्यप्रदेश संवर्ग के अखिल भारतीय सेवाओं, मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, राज्य वन सेवा एवं मध्यप्रदेश मंत्रालय सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।
2. जो विभाग अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के संबंध में अपने लिए पृथक स्थानान्तरण नीति निर्धारित करना चाहेंगे, उनके द्वारा इस नीति के मुख्य प्रावधानों के अनुरूप सामान्य प्रशासन विभाग के परामर्श उपरांत समन्वय में अनुमोदन प्राप्त कर अपने विभाग की नीति बनाई जा सकेगी।
3. इस स्थानान्तरण नीति से हटकर किये जाने वाले स्थानान्तरण के प्रकरणों में माननीय मुख्यमंत्री जी के समन्वय में आदेश प्राप्त करना आवश्यक होगा ।
