Posted on 18 Oct, 2018 3:28 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 12 हजार 95 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 924 अवैध हथियार जब्त किये गये है। 1 लाख 57 हजार 121 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। 27 हजार 310 लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 9 लाख 63 हजार 682 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 9 लाख 34 हजार 120 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 7 लाख 66 हजार 840 प्रकरण पंजीबद्ध कर 7 लाख 54 हजार 697 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 1 लाख 96 हजार 842 प्रकरण पंजीबद्ध कर 1 लाख 79 हजार 423 प्रकरणों में कार्यावाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 4 हजार 77 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent