Posted on 26 Oct, 2018 6:19 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 18 हजार 274 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 1 हजार 699 अवैध हथियार जब्त किये गये है। 2 लाख 22 हजार 850 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। 45 हजार 702 लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 1 हजार 49 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 13 लाख 55 हजार 880 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 9 हजार 998 प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 लाख 82 हजार 900 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2 लाख 91 हजार 51 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 72 हजार 980 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

वाहनों के दुरूपयोग पर 7 हजार 91 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 
 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश