Posted on 25 Mar, 2019 12:17 am

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल.कान्ता राव ने बताया कि 1 जनवरी से 22 मार्च तक 3 हजार 715 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 3 हजार 73 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

जनसामान्य से 337 शिकायतें ऑनलाईन प्राप्त हुई। जिसमें से 288 शिकायतों का निराकरण किया गया। जिला स्तरीय कान्टेक्ट सेंटर में 1 हजार 387 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 1 हजार 174 शिकायतों का निराकरण किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय कान्टेक्ट सेंटर के माध्यम से 369 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 319 का निराकरण किया गया। राज्य स्तरीय कान्टेक्ट सेंटर के माध्यम से 876 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 640 का निराकरण किया गया। 423 शिकायतें सीधे प्राप्त हुई। जिनमें से 386 का निराकरण किया गया। राजनैतिक दलों से 323 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 266 का निराकरण किया जा चुका है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

 

Recent