Posted on 15 Apr, 2019 9:46 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 10 मार्च से 14 अप्रैल, 2019 तक 35 हजार 544 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही थानों में 2 लाख 60 हजार 803  शस्त्र जमा कराये गये।

वल्‍नरेबिलिटी मैपिंग के अनुसार एक हजार 995 वल्‍नरेबल क्षेत्र चिन्‍हांकित किये गये। इनमें से एक लाख 3 हजार 952 प्रकरणों में प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही की गयी है और 12 हजार 713 क्रिटिकल मतदान केन्‍द्रों को चिन्हित किया गया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​