Posted on 21 Jan, 2019 11:51 am

 

प्रदेश में रासायनिक दुर्घटनाओं से संबंधित परिस्थितियों से निपटने और उद्योगों, शासकीय संस्थाओं एवं अन्य एजेंसियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिये इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर की स्थापना की गई है। सेंटर का संचालन मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।

इस केन्द्र को राज्य शासन द्वारा रसायनों से संबंधित जानकारी एवं रासायनिक आपदाओं के समय मार्गदर्शन देने के लिये नोडल एजेंसी घोषित किया है। प्रदेश में गठित केन्द्र राज्य आपदा समूह के साथ समन्वय के अलावा केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये सेंट्रल क्राइसिस ग्रुप एलर्ट सिस्टम एवं नेशनल रजिस्टर ऑफ पोटेशियली टॉक्सिक केमिकल से सतत सम्पर्क रखता है। इस केन्द्र द्वारा शासकीय और अर्द्धशासकीय संस्थाओं के अलावा औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और सामान्य नागरिकजनों को भी तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​​​

Recent