Posted on 19 May, 2016 12:52 pm

Lakhs of devotees take holy dip in Kshipra on Pradosh Parv

 

Bhopal : Thursday, May 19, 2016, 17:48 IST 

Lakhs of devotees took the holy dip in Kshipra on Pradosh Parv during Simhastha at Ujjain. There was heavy rush of devotees at all Kshipra ghats including Ramghat, Dutt Akhara ghat, Gaughat, Mangalnath ghat, Triveni ghat, Valmiki ghat.

Smt. Vaishnavi Devi, 55 and Smt. Bhishami Dwivedi, 57, from village Sapata in Shahdol district said that they could not attend Shahi Snan. But Pradosh Snan for them is not less important than Shahi Snan. Popularity of Simhastha is being discussed in every village and town. They said that Lord Mahakal has called them here and it turned out to be biggest pilgrimage in their lives.

Even scorching heat failed to deter devotees. It was as if they were being cooled down by blessings of Maa Kshipra and Lord Mahakal. Naga Sadhus, aged people, youths, women, children and disabled persons took the holy dip and did Achaman of holy Kshipra water with enthusiasm and fevour.

Urmila/C.L. Patel/Gajendra Dwivedi

 

प्रदोष पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई क्षिप्रा में श्रद्धा की डुबकी

 

भोपाल : गुरूवार, मई 19, 2016, 18:03 IST
 

सिंहस्थ महाकुम्भ में प्रदोष पर्व पर आज विभिन्न क्षेत्र से आये लाखों श्रद्धालुओं ने माँ क्षिप्रा में आस्था एवं विश्वास की डुबकी लगाई। मोक्ष दायिनी पुण्य-सलिला क्षिप्रा के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, गऊघाट, मंगलनाथ घाट, त्रिवेणी घाट, वाल्मीकी घाट सहित अन्य घाटों में अमृत स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

शहडोल जिले के ग्राम सपटा से आयी 55 वर्षीय श्रीमती वैष्णवी द्विवेदी, शहडोल से आयी 57 वर्षीय श्रीमती भीष्मी द्विवेदी ने कहा कि शाही स्नान में तो नहीं पहुँच सकी लेकिन प्रदोष पर्व भी किसी शाही स्नान से कम नहीं रहा।

भीषण गर्मी भी श्रद्धालुओं के नतमस्तक रही। क्षिप्रा माँ एवं महाकाल का आशीर्वाद श्रद्धालुओं को शीतलता देता रहा। लोगों ने उत्साह, उमंग एवं श्रद्धा-भक्ति से सराबोर होकर प्रदोष पर्व पर अमृत स्नान कर क्षिप्रा के पवित्र जल से आचमन किया। साधु-संत, बुजुर्ग, जवान, महिला-पुरुष एवं बच्चों सहित दिव्यांगों ने भी माँ क्षिप्रा में पर्व स्नान किया।

सी.एल. पटेल / गजेन्द्र द्विवेदी

Recent