Posted on 01 Sep, 2016 5:34 pm

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 1, 2016, 16:49 IST
 

अधिकारियों- कर्मचारियों ने माह के पहले दिन काम की शुरुआत  राष्ट्रगीत वंदे मातरम्  के सामूहिक  संगीतमय गायन से की। आज  पूर्वान्ह 11 बजे मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में आयोजित इस गायन में राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा भी मौजूद थे। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने राष्ट्रभक्ति के गीतों पर सुंदर धुनें प्रस्तुत की। मंत्रालय में पदस्थ अनेक  वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के शासकीय सेवक भी राष्ट्र गीत के सामूहिक गायन  में उत्साह से शामिल हुए। 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent