Posted on 21 May, 2016 12:48 pm

अंतिम शाही स्नान में मुख्यमंत्री ने लगायी मोक्षदायिनी क्षिप्रा में डुबकी

माँ क्षिप्रा की पूजा अर्चना की 

भोपाल : शनिवार, मई 21, 2016, 17:54 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज सिंहस्थ के अंतिम शाही स्नान में रामघाट तट पर मोक्षदायिनी क्षिप्रा में धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ डुबकी लगायी। इस अवसर पर उन्होंने माँ क्षिप्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने भी शाही स्नान में डुबकी लगायी।

उन्होंने राणौजी की छत्री पर खड़े होकर श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। शाही स्नान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सिंहस्थ महाकुंभ उज्जैन में अंतिम शाही स्नान में आये श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिवादन स्वीकार किया। स्नान के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। श्रद्धालुओं ने शासन एवं प्रशासन द्वारा की गयी बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।

सिद्दीकी/कपूर

साभार – Department of Public Relation (M.P)

Recent