Posted on 19 Feb, 2018 3:22 pm

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में 12 फरवरी 2018 की स्थिति में पात्र परिवारों के लिए कुल 29 करोड़ 34 लाख 82 हजार 985 किलोग्राम खाद्यान्न आवंटित किया गया है। इसमें से 21 करोड़ 92 लाख 60 हजार 554 किलोग्राम गेहूं और 7 करोड़ 42 लाख 22 हजार 431 किलोग्राम चावल और एक करोड़ 16 लाख 39 हजार 786 किलोग्राम नमक आवंटित किया गया है।

अन्त्योदय अन्न योजना के परिवारों को 35 किलोग्राम एवं प्राथमिकता परिवारों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित किया जाता है। इन्हें एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से एक-एक किलो नमक भी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से दिया जाता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent