Posted on 02 Jun, 2018 3:00 pm

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री व्ही.एल. कान्ताराव ने एक जुलाई से खिलाड़ियों को अपग्रेडेड डाईट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। श्री राव ने आज विभागीय योजनाओं और खेल गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।

प्रमुख सचिव श्री कान्ताराव ने खेलों के स्वरूप में हो रहे बदलाव के अनुसार विभागीय संरचना में परिवर्तन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास में शासन स्तर पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जायेगी। खेल प्रशिक्षकों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रस्तुत सुझावों पर अमल किया जायेगा। श्री कान्ताराव ने प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों की संख्यावार उपलब्धियों की जानकारी भी प्राप्त की।

खेल संचालक डॉ. एस.एल. थाउसेन ने विभागीय गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि खेलों में मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिये रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने प्रमुख सचिव को एथलीट मॉनीटरिंग सिस्टम, खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया, खेल अकादमियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश