Posted on 15 Jan, 2018 3:38 pm

 

कटनी जिले के टिकरिया गांव की पहचान अब लाख उत्पादक गांव की होगी। इसके लिए गांव की 10 महिलाओं ने समूह गठित कर एक क्विंटल लाख के कीड़ों को पेड़ों पर प्लांट कर दिया है। टिकरिया गांव की महिलाओं के समूह को लाख उत्पादन कार्य से जुड़ने की प्रेरणा 'आत्मा' परियोजना से मिली।

कटनी जिले में कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि कलेक्टर कटनी सहित कई अन्य अधिकारी और दूसरे ग्रामों की महिलाएं टिकरिया गांव में महिलाओं द्वारा शुरू किये गये लाख उत्पादन के कार्य को देख चुकी है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें एक पेड़ से लगभग 15 से 20 किलोग्राम लाख के उत्पादन होने की उम्मीद है।   

सक्सेस स्टोरी (कटनी)

    

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent