Posted on 03 Nov, 2018 6:40 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 27 हजार 671 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं इसी दौरान 2 हजार 590 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं तथा 2 लाख 51 हजार 500 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 15 लाख 66 हजार 565 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें से 15 लाख 14 हजार 388 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के 12 लाख 10 हजार 399 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 77 हजार 742 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के 3 लाख 56 हजार 166 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 36 हजार 646 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 9 हजार 812 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent