Posted on 05 Apr, 2019 7:58 pm

राज्य शासन ने गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की। संचालक आर.सी.व्ही.पी.नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी श्री कवीन्द्र कियावत को आयुक्त-सह-संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण पदस्थ करने साथ संचालक आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रालय में उप सचिव श्री अमर पाल सिंह को उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग और श्री आशीष भार्गव को उप सचिव गृह पदस्थ किया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent