Posted on 26 Oct, 2018 1:37 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 18 हजार 274 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये और एक हजार 699 अवैध हथियार जब्त किये गये। इसी दौरान 2 लाख 22 हजार 850 शस्त्र थानों में जमा कराये गये और 45 हजार 702 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 1 हजार 49 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिनमें से 13 लाख 55 हजार 880 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 9 हजार 998 प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 लाख 82 हजार 900 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2 लाख 91 हजार 51 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 72 हजार 980 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। इसी दौरान वाहनों के दुरूपयोग पर 7 हजार 91 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent