Posted on 22 Oct, 2018 11:28 am

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 13 हजार 557 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है और 1294 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं। इसी दौरान 1 लाख 90 हजार 621 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। साथ ही, 37 हजार 34 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 11 लाख 94 हजार 922 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें से 11 लाख 59 हजार 758 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 9 लाख 50 हजार 988 प्रकरण पंजीबद्ध कर 9 लाख 33 हजार 265 प्रकरणों में कार्यावाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2 लाख 43 हजार 934 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 26 हजार 493 प्रकरणों में कार्यावाही की गई। इसी दौरान वाहनों के दुरूपयोग पर 5 हजार 463 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent