Posted on 05 Jun, 2018 6:38 pm

 

देश में निपाह वायरस के संक्रमण और इससे केरल में हुई मनुष्यों की मृत्यु के मद्देनजर पशुपालन विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। संचालक डॉ. आर.के. रोकड़े ने कहा है कि निपाह एक ज़ूनोटिक वायरस होने से इसका संक्रमण मनुष्य और पशु दोनों में संभव है।

डॉ. रोकड़े ने कहा है कि पशुपालन विभाग के सभी जिलों के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को रोग की पहचान, रोग के विस्तार को रोकने और एहतियाती उपाय की जानकारी देते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं। मैदानी अमले से कहा गया है कि यदि पशुओं में निपाह रोग के लक्षण परिलक्षित होते हैं, तो सभी जैव सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

 

Recent