Posted on 15 Apr, 2019 9:50 pm

लोकसभा निर्वाचन 2019 के प्रथम चरण में प्रदेश में 7 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल एक करोड़ 8 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9 हजार 864 सेवा मतदाता अपने मत का प्रयोग पोस्‍टल बैलेट से करेंगे। प्रथम चरण के दौरान कुल 13 हजार 791 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान की प्रक्रिया की जायेगी।

11-सीधी संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 45 हजार 547 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 54 हजार 982 नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 377 मतदान केन्‍द्र हैं।

12-शहडोल संसदीय क्षेत्र में कुल 16 लाख 56 हजार 474 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 53 हजार 190  नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 187 मतदान केन्‍द्र हैं।

13 - जबलपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 19 हजार 893 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 41 हजार 439  नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 128 मतदान केन्‍द्र हैं।

14-मण्‍डला संसदीय क्षेत्र में कुल 19 लाख 51 हजार 267 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 51 हजार 25 नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 581 मतदान केन्‍द्र है।

15-बालाघाट संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 67 हजार 725 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 54 हजार 495  नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 275 मतदान केन्‍द्र हैं।

16-छिन्‍दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कुल 15 लाख 14 हजार 783 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 48 हजार 403  नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 1 हजार 943 मतदान केन्‍द्र हैं।

126-छिन्‍दवाड़ा विधानसभा उप निर्वाचन में कुल 2 लाख 63 हजार 185 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 440 नवीन 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता सम्मिलित हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 300 मतदान केन्‍द्र हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​