Posted on 16 Jul, 2018 6:28 pm

 

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 16 जुलाई तक 19 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 16 है। सर्वाधिक वर्षा 443 मिलीमीटर सीहोर में और सबसे कम 97.5 मिलीमीटर ग्वालियर में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, हरदा और देवास हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, दमोह, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सीधी, शहडोल, धार, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, होशंगाबाद और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, डिण्डोरी, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, श्योपुरकलां, अनूपपुर, अलीराजपुर, भिण्ड, ग्वालियर और दतिया है।

प्रमुख जलाशयों का जल-स्तर

 

जलाशय

उच्चतम जल-स्तर
(मीटर में)

वर्तमान जल-स्तर

(मीटर में)

बरगी-जबलपुर

422.76

415.95

तवा-होशंगाबाद

355.39

341.376

बारना-रायसेन

348.55

340.91

इंदिरा सागर-खण्डवा

262.13

249.61

ओंकारेश्वर

196.60

192.02

बाणसागर-शहडोल

341.64

333.95

संजय सरोवर-सिवनी

519.38

512.55

राजीव सागर-बालाघाट

344.40

339.70

गांधी सागर-मंदसौर

399.89

387.74

मनीखेड़ा-शिवपुरी

346.25

322.15

गोपीकृष्ण-गुना

434

421.77

माही-झाबुआ

451.50

442.70

हलाली सम्राट अशोक सागर-विदिशा

459.61

454.50

कोलार-सीहोर

462.20

444.64

केरवा-भोपाल

509.93

504.60

राजघाट-ललितपुर

371

360.90

पेंच-छिन्दवाड़ा

625.75

621.25

 

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़

Recent