Posted on 18 Sep, 2018 5:36 pm

 

हर व्यक्ति का सपना होता है अपना घर। इसके लिये वह खूब जतन से मेहनत करता है। गरीब मजदूर भी मेहनत कर ऐसे पक्के मकान की चाह रखता है। इतनी पूँजी जुटा कर पक्का आवास बना पाना उसके लिये सपना ही रहता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसे गरीब मजदूरों के सपने साकार कर रही है। नोहटा ग्राम पंचायत निवासी प्रेम सिंह का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार कर दिया है। प्रेमसिंह कहते हैं कि अब मैं, मेरी पत्नी तथा बच्चे खुश हैं। अब बारिस में घर सुधारने की झंझट और कीड़े-मकोड़ों के भय से भी मुक्ति मिल गई है।

देवास जिले में कन्नौद विकासखंड के ग्राम सलामतपुरा के राधेश्याम पिता पन्नालाल को जब से पक्का मकान मिला है, वह खुशी से फूला नहीं समा रहा है। राधेश्याम कहता है कि उसके पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो गया है। उसे अब कच्चे मिट्टी के मकान की झंझटों से छुटकरा मिल गया है। राधेश्याम ने बताया कि उसके मकान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पक्के शौचालय का निर्माण भी किया गया है।

 

 

 

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent