Posted on 06 Nov, 2018 6:23 pm

 

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, देवास जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमान सिंह की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई हैं। श्री सिंह ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेव्हलपमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्य करेंगे। यह पद एसपी स्तर के समकक्ष है। श्री सिंह सेवाएँ आगामी चार वर्ष के लिये सौंपी गई हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सेनानी 32वीं वाहिनी, विसबल, उज्जैन श्री अनुराग शर्मा को पुलिस अधीक्षक जिला देवास बनाया गया है। इस संबंध में आज गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किये।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent