Posted on 16 Mar, 2019 10:10 pm

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की है। श्री अमर पाल सिंह कलेक्टर उमरिया और श्री छोटे सिंह कलेक्टर भिण्ड को उप सचिव मंत्रालय, डॉ. विजय कुमार जे संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को कलेक्टर भिण्ड पदस्थ किया है। शासन ने श्री स्वरोचिष सोमवंशी प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को कलेक्टर उमरिया पदस्थ किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​​​

Recent