Posted on 02 Aug, 2016 8:25 pm

भारतीय रेल के 35 खिलाड़ी रियो ओलंपिक में शामिल होंगे 

भारतीय ओलंपिक दल में देश के सभी खेल संगठनों में सबसे अधिक योगदान करने वाला संगठन भारतीय रेल 

 

लगभग समूची महिला हॉकी टीम और भारोत्‍तोलन टीम में रेलवे के खिलाडि़यों से भरी

अपनी समृद्ध खेल विरासत के साथ भारतीय रेल के खिलाड़ी एक बार फिर देश के लिए अधिक प्रतिष्‍ठा हासिल करने के लिए तैयार  हैं। 5 से 21 अगस्‍त, 2016 तक ब्राजील के रियो में होने वाले 31वें ओलंपिक खेलों में भारतीय रेल के 35 खिलाड़ी भाग लेंगे। पूरे भारतीय ओलंपिक दल में एक तिहाई खिलाड़ी रेलवे के हैं और इस तरह भारतीय रेल विभिन्‍न खेल संगठनों में सबसे अधिक योगदान करने वाला संगठन हो गया है। लगभग संपूर्ण भारतीय महिला हॉकी टीम और भारोतोलन टीम रेलवे के खिलाडि़यों से भरी है।

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु , रेल और संचार (स्‍वतंत्र प्रभार) राज्‍य मंत्री श्री मनोज सिन्‍हा , रेल राज्‍य मंत्री श्री राजन गोहेन, रेल खेल संबर्द्धन बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं रेल बोर्ड के मेम्‍बर स्‍टाफ श्री प्रदीप कुमार ने रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने वाले रेलवे सहित सभी भारतीय स्‍पर्धियों को शुभकामना दी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में कुल 81 भारतीय एथलिटों में रेलवे के 12 एथलिटों के शामिल होने से लेकर रियो ओलंपिक में 35 से अधिक रेलवे के खिलाडि़यों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि रेलवे भारत में खेल संवर्द्धन का गंभीर प्रयास करता है। इस वर्ष की अनेक राष्‍ट्रीय स्‍पर्धाओं में रेलवे के खिला‍ड़ी चैम्पियन हुए। रेलवे के खिलाडि़यों ने हाल में गुवाहाटी में आयोजित दक्षिणी एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। दक्षिण एशियाई खेलों  में रेलवे के 81 स्‍पर्धियों में से 76 पदक विजेता रहे।

रियो ओलंपिक- 2016 में भाग लेने वाले रेलवे के खिलाड़ी: -

 

·         तीरंदाजी

·1.सुश्री लक्ष्‍मीरानी माझी

·2.सुश्री एल.बोमबयाल देवी

·

·         एथलेटिक्‍स

·3. सुश्री मनप्रीत कौर (शॉटपुट) (डीएमडब्‍ल्‍यू)

4. सुश्री ललिता बाबर (300एम स्‍टीपचेस) (सीआर)

5.सुश्री टींटू लुका (800 मी) (एसआर)

6.सुश्री सुधा सिंह (मैराथन) (सीआर)

7.सुश्री ओपी जयशा (मैराथन) (ईआर)

8. सुश्री खुशबीर कौर (वाक) (एनआर)

9. सुश्री दुत्‍ती चंद (100 मी) (सीआर)

10. श्री ललित माथुर (4x400 मी.रिले)

11. श्री रेनजीत महेश्‍वरी (ट्रीपल जम्‍प)

 

·         मुक्‍केबाजी

·12. श्री मनोज कुमार  (मुक्‍केबाजी पुरुष-64 किलोग्राम)

·         शूटिंग

·13. श्री आयोनिका पाउल (10एम एयर राइफल)

·         कुश्‍ती

·14.श्री हरदीप सिंह (ग्रीको-रोमन)

·15.सुश्री विनेश फोगट और

·16.सुश्री साक्षी मलिक (फ्री स्‍टाइल)

·17. श्री प्रवीण राना

·         तैराकी

18. श्री सजन प्रकाश

·         भारोत्‍तोलन

·19. सुश्री साइकोम मीराभाई चानू

20. श्री सतीश कुमार

·         हॉकी महिला

·21.सुश्री रजनी

·22. सुश्री सुनिता  लकड़ा

·23.सुश्री दीपिका

·24. सुश्री सु‍शीला चानू पुखरंबम

·25. सुश्री नमिता टोप्‍पो

·26.सुश्री दीप ग्रेस एक्‍का

·         27. सुश्री रेणुका यादव

·28. सुश्री लिलिमा मिंज

·29.सुश्री नवजोत कौर

·30. सुश्री मोनिका

·31. सुश्री पूनम रानी

·32. सुश्री वंदना कटारिया

·33. सुश्री अनुराधा देवी कोकछोग

·34. सुश्री निक्‍की प्रधान

·

·          हॉकी पुरुष

·35. श्री चिगंलेनसाना सिंह

·         कोच

1. श्री सीआर कुमार  (हॉकी महिला)

2. सुश्री हेलेन मैरी (हॉकी महिला)

3. सुरी पीटी उषा (एथलेटिक्‍स)

4. श्री कुलदीप मलिक (कुश्‍ती)

5. श्री विजय शर्मा (भारोत्‍तोलन)

6. श्री जगदीप होंडा (मुक्‍केबाजी)

 

Courtesy – Press Information Bureau, Government of India

Recent