Posted on 23 May, 2016 11:25 am

मंत्री श्री गौर द्वारा भोपाल व्हाया रायपुर-पुणे विमान सेवा का शुभारंभ

 

भोपाल : सोमवार, मई 23, 2016, 16:55 IST
 

भोपाल से रायपुर होकर पुणे और पुणे से रायपुर होकर भोपाल की हवाई सेवा आज से शुरू हुई। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने राजा भोज विमान तल पर एयर इण्डिया की भोपाल-पुणे हवाई सेवा का सुबह 8 बजे शुभारंभ किया।

श्री गौर ने उड़ान संख्या एआई 9865/एआई 9866 के क्रू मेम्बर से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने भोपाल व्हाया रायपुर-पुणे की पहली फ्लाइट के यात्रियों को शुभकामनाएँ दीं। श्री गौर ने कहा कि देश के अन्य नगरों से हवाई मार्ग से जुड़ने से भोपाल का विकास तेजी से होगा। उन्होंने नई हवाई सेवा उपलब्ध करवाने पर एयर इण्डिया की सराहना की।

केटरिंग पलाश को

भोपाल से पुणे व्हाया रायपुर फ्लाइट में केटरिंग का दायित्व एयर इण्डिया ने राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित होटल पलाश को दिया है। होटल पलाश ने यह दायित्व आज से ही संभाल लिया।

महेश दुबे

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश