Posted on 22 Feb, 2018 5:55 pm

मध्यप्रदेश शासन की आमुख मासिक पत्रिका मध्यप्रदेश संदेश अब जनसंपर्क की मुख्य वेबसाइट www.mpinfo.org पर नई साज-सज्जा के साथ 'ई-मैगजीन' के रूप में उपलब्ध है। यूजर्स अब इस पत्रिका को और भी अधिक सरलता से एक्सेस कर सकेंगें। मध्यप्रदेश संदेश का हर अंक डाउनलोड भी किया जा सकता है। ई-मेगजीन की लिंक मुख्यमंत्री के मोबाइल एप और उनकी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। शीघ्र ही यह लिंक 'mpgov' पर भी उपलब्ध रहेगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश संदेश का प्रकाशन 1905 में ग्वालियर से शुरू हुआ था। उस वक्त इसका नाम जयाजी प्रताप था। बीच में इसका प्रकाशन मध्य भारत संदेश नाम से भी किया गया। नये मध्यप्रदेश के गठन के साथ ही इसे मध्यप्रदेश संदेश नाम दिया गया। यह वर्ष इसके प्रकाशन का 114वाँ वर्ष है।

मध्यप्रदेश संदेश में प्रमुखत: राज्य शासन की लोक कल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यक्रमों, योजनाओं, फैसलों तथा उपलब्धियों व नतीजों पर केन्द्रित सामग्री का प्रकाशन किया जाता है। इसके अलावा प्रदेश की कला-संस्कृति, साहित्य, पुरातत्व, वन, पर्यटन, मंदिर, मेले, किलों, नदियों, जीवन और समाज, परम्पराओं, रीति-रिवाजों, पर्व-तीज-त्यौहारों, विभिन्न आयोजनों, अवसरों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तित्वों, प्रतिमाओं एवं अन्य सभी सम-सामयिक विषयों और संदर्भों पर केन्द्रित आलेख प्रकाशित किये जाते हैं।

जन सामान्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले छात्रों के बीच भी मध्यप्रदेश संदेश काफी लोकप्रिय है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent