Posted on 21 May, 2016 10:43 am

मुख्य सचिव श्री डिसा ने की अंतिम शाही स्नान के पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा

वैधशाला स्थित घाट पर किया स्नान 

भोपाल : शनिवार, मई 21, 2016, 21:08 IST
 

 

मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने सिंहस्थ के अंतिम शाही स्नान के पहले वहाँ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्री डिसा ने राणोजी की छत्री स्थित कंट्रोल-रूम में श्रद्धालुओं के आवागमन, स्नान और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव ने रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक दत्त अखाड़ा और रामघाट पर अखाड़ों के स्नान की व्यवस्थाओं को स्वयं जाकर देखा। श्री डिसा ने महाकाल मंदिर पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। श्री डिसा ने अंतिम शाही स्नान के अवसर पर सुबह वैधशाला स्थित घाट पर स्नान किया।

संदीप कपूर

Recent