Posted on 19 May, 2016 1:28 pm

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना

देवास, सीहोर,विदिशा के यात्री अब वैष्णोदेवी 1 जून को जायेगें 

भोपाल : गुरूवार, मई 19, 2016, 17:43 IST
 

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में पूर्व में निरस्त वैष्णो देवी यात्रा अब 1 जून को जायेगी। यह यात्रा पूर्व में मार्च में निर्धारित थी।

एक जून को होने वाली यात्रा में देवास से 350 यात्री, सीहोर से-295 तथा विदिशा के 328 तीर्थ यात्री शामिल है। इसमें यात्रियों का चयन पूर्व में किया जा चुका है इसलिए यात्रा के लिए अलग से आवेदन नहीं देना होंगे। सिर्फ नई तिथि पर होने वाली यात्रा के लिए सहमति देना होगी।

बिन्दु सुनील