Posted on 15 Aug, 2018 2:11 pm

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। श्री चौहान ने इस मौके पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, श्री एस.के. मिश्रा, मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के निजी, प्रशासनिक एवं सुरक्षा स्टाफ में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent