Posted on 12 Nov, 2018 4:02 pm

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छठ पूजा पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारा देश पर्वों और उत्सवों का देश है। यहां की संस्कृति अनेकता में एकता पर आधारित है।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सादगी और समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व सदभाव, एकता और भाई चारे की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल-कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​​​

Recent