Posted on 06 Nov, 2018 4:18 pm

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा है कि यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीपावली स्वच्छता और प्रकाश का पर्व है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि यह त्योहार हर मनुष्य के जीवन में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि शांति और एकता के साथ देश की परम्परा अनुसार दीपावली पर्व मनायें।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और प्रदेश के समग्र विकास की मंगल कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent