Posted on 24 Mar, 2019 9:40 pm

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रंगपंचमी के त्यौहार पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगपंचमी का पर्व आनंद और उमंग का पर्व है। यह पर्व मानवीय मूल्यों और आदर्शों को मजबूत बनाता है । सारे भेदभाव भूलाकर एकता का संदेश देता है।

राज्यपाल ने नागरिकों से रंगपंचमी को परंपरागत हर्षोल्लास, प्रेम, सौहार्द और  भाईचारे के साथ मनाने का आव्हान किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​