Posted on 12 Apr, 2019 3:33 pm

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। वे असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा देने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिये युवाओं का आव्हान किया। राज्यपाल ने रामनवमी पर्व पर नागरिकों की सुख-समृद्धि और प्रदेश के विकास की मंगलकामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent