Posted on 18 Oct, 2018 9:35 pm

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि  विजयादशमी हर्ष, उल्लास तथा विजय का पर्व है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक है। विजयादशमी का त्यौहार भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और  दुर्गा पूजा के रूप में शक्ति प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent