Posted on 31 Oct, 2018 6:13 pm

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के 63वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाऍं दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की गिनती देश के विकसित राज्यों में की जाती है। उन्होंने प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ तथा पर्यावारण संरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रदेशवासियों का आव्हान किया है।

राज्यपाल ने युवाओं से कहा है कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश में एकता, शांति और सदभाव का वातावरण बनाये रखते हुए विकास में सहयोग दें।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent