Posted on 01 Apr, 2019 4:33 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 केलिये सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के 29 संसदीय क्षेत्र में से सतना, रीवा, जबलपुर, एवं इंदौर संसदीय क्षेत्र केलिये 1-1 सामान्य प्रेक्षक एवं शेष के लिये 2-2 सामान्य प्रेक्षक, इस प्रकार कुल 54 सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति आयोग द्वारा की गई है।

प्रत्येक संसदीय क्षेत्र हेतु एक व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। इस प्रकार कुल 29 व्यय प्रेक्षकों की तैनाती आयोग द्वारा की गई है। प्रदेश में कुल 12 विधानसभा क्षेत्र व्यय संवेदनशील है तथा 55 व्यय संवेदनशील पॉकेट चिन्हित किये गये हैं।

आयोग द्वारा 16 पुलिस प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। भोपाल, रीवा और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र को छोड़कर 13 पुलिस प्रेक्षकों को 2-2 संसदीय क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। सामान्य, व्यय एवं पुलिस प्रेक्षक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा आदि राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 126 - छिन्दवाड़ा में होने वाले उप चुनाव के लिये भी आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent