Posted on 15 Oct, 2018 3:18 pm

 

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान की सेवाएँ केन्दीय गृह मंत्रालय को सौंपी हैं।

श्री संजीव कुमार सिंह को केन्द्र सरकार में कार्यभार ग्रहण करने पर केन्दीय सीमा सुरक्षा बल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा के एक अन्य अधिकारी श्री संजीव शमी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान का प्रभार दिया गया है। श्री संजीव शमी वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक काउंटर इन्टलीजेन्स एसटीएफ का कार्य देख रहे हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent