Posted on 29 Oct, 2018 7:07 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल.कान्ता राव मंगलवार 30 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से होटल लेकव्यू अशोका में संभागायुक्तों के साथ विधान सभा चुनाव के संबंध में स्वीप गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विकास नरवाल ने बताया है कि राज्य में संभाग स्तर पर स्वीप गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वीप के सघन अभियान के लिये नगर निगम आयुक्त, संभाग स्तरीय स्वीप के नोडल अधिकारी और सोशल मीडिया के नोडल अधिकारियों को भी बुलाया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​​​