Posted on 23 Oct, 2018 3:50 pm

 

प्रदेश में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जायेगा। इस दिन प्रदेश में सभी शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जायेगा। राजभवन, विधानसभा भवन और उच्च न्यायालय के भवन पर संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज नहीं फहराया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य शासन के समस्त विभागों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

भारतीय झण्डा संहिता 2002 के पैरा 3.36 के अनुसार जब संयुक्त राष्ट्र संघ का झण्डा राष्ट्रीय झण्डे के साथ फहराया जाता है, तब वह राष्ट्रीय झण्डे के किसी भी ओर लगाया जा सकता है। सामान्यत: राष्ट्रीय झण्डे को इस प्रकार फहराया जाता है कि वह अपने सामने वाली दिशा के हिसाब से अपने एकदम दांयी ओर अर्थात् झण्डा फहराते समय झण्डे की ओर चेहरा किये हुए व्यक्ति के एकदम बांयी ओर होता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​