Posted on 30 Oct, 2018 6:15 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 22 हजार 888 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है। साथ ही 2 हजार 140 अवैध हथियार जब्त किये गये है और 2 लाख 42 हजार 480 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। प्रदेश में 66 हजार 568 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 84 हजार 105 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 14 लाख 33 हजार 880 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 61 हजार 223 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 29 हजार 655 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 22 हजार 882 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 4 हजार 225 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 8 हजार 569 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent