Posted on 29 Oct, 2018 7:09 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 22 हजार 332 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 2 हजार 34 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 38 हजार 562 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। प्रदेश में 56 हजार 215 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 63 हजार 263 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें से 14 लाख 13 हजार 775 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 48 हजार 513 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 17 हजार 472 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 14 हजार 750 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 96 हजार 303 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी दौरान वाहनों के दुरूपयोग पर 8 हजार 277 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​​​